पंजाब पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कामयाबी: ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी हैप्पी पासिया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 18 अप्रैल 2025: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य में हुए हालिया ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी हैप्पी पासिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। काउंटर इंटेलिजेंस को मिली पुख्ता इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ग्रेनेड हमले के बाद से लगातार लोकेशन बदल रहा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी मूवमेंट को ट्रैक करना जारी रखा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से हमले की साजिश और इससे जुड़े अन्य नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
इस गिरफ्तारी को पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
