मोहाली: मोहाली पुलिस ने हाईवे लुटेरों के गिरोह के सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती को गिरफ्तार किया है। सत्ती की गैंग लंबे समय से अंबाला-डेराबस्सी हाईवे पर रुकी गाड़ियों को अपना निशाना बनाती थी।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था, और हाल ही में 3 और 10 नवंबर को भी ऐसी ही लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
हाईवे लुटेरों : फायरिंग के दौरान सत्ती के पैर में गोली लगी
पुलिस और सत्ती के बीच फायरिंग के दौरान सत्ती के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने सत्ती से .32 बोर की पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है।








Leave a Reply