देश के शिक्षा क्षेत्र और राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है! केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
देश के शिक्षा क्षेत्र और राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है! केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली और देश भर में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आधिकारिक पत्र में लिखा कि वे पिछले 4 दशकों से अधिक समय से शिक्षा सुधारों और युवाओं के लिए समर्पित रहे हैं।
पत्र में 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा की अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा:
- केंद्र सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच CBI को सौंपी।
- परीक्षा रद्द कर 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा सुचारू रूप से कराई गई।
- अगले साल से इस परीक्षा को CBT (Computer-Based Test) मोड में कराने का फैसला लिया गया है।
- धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में लिखा कि 16 जुलाई को परिणाम आने के बाद भी कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने और बाधा डालने की कोशिश की, जिससे उनका मन व्यथित हुआ।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बने हालात और देश में जारी तनाव को देखते हुए उन्होंने कहा:
“मैं नहीं चाहता कि राष्ट्र विरोधी ताकतें इसका लाभ उठाएं या हमारे छात्र कानूनी पेचीदगियों में उलझें। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र से बचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।” - धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी देश और ओडिशा की जनता की सेवा करते रहेंगे। इस बड़े इस्तीफे के बाद अब देश की शिक्षा व्यवस्था और राजनीति में नया मोड़ आ गया है।
